Times Samachar

Hamesh sahi, Hamesh Pahale

Entertainment

Sikandar Movie Box Office collection: क्या सलमान खान कायम रख पाएंगे अपनी दबंग इमेज ?

Sikandar Movie Box Office collection:

सलमान खान की एक्शन फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं लेकिन ‘सिकंदर’ इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआत से ही उम्मीद से बहुत कम रहा है। जानिए, 9वें दिन में आकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

Sikandar Movie सुपरस्टार सलमान खान ( salman Khan) की फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में जारी हैं। रिलीज के 9 वें दिन सिकंदर के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली हैं। हमेशा सलमान की फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती नजर आती हैं, वह इस समय गिरती नजर आ रही हैं।

जिससे यह फिल्म मेकर्स की चिंता का कारण बन सकता हैं.

सिकंदर की कमाई में भारी गिरावट

दूसरे वीकेंड पर  सलमान खान स्टारर सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उम्मीद के अनुसार इजाफा देखने को नहीं मिला था। शनिवार और रविवार के मौके पर भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई करने में भी नाकाम रही। इससे ये पता लग गया था कि दूसरे मंडे टेस्ट में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी और ऐसा अब होता हुआ भी नजर आ रहा है।

जिस तरह से सलमान खान के मूवी सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमाल दिख रहा हैं, लगता नहीं कि उनकी बाकी फिल्मों की तरह यह कमाल दिखा पाएगी। दर्शक और उनके चहनेवाले इसी उम्मीद में दिखाई दे रहें है कि मूवी सलमान खान को उनके मुकाम पर कायम रखें। और वो लोगों के दिलों पर राज करते रहें। फिर भी सवाल हैं कि, क्या सलमान खान कायम रख पाएंगे अपनी दबंग इमेज ?

दूसरे सोमवार की कमाई के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो अब सिकंदर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 123 करोड़ हो गया है, जो फिल्म के बजट से कोसों पीछे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिकंदर का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है।

फोटो क्रेडिट – एक्स

सिकंदर मूवी कलेक्शन अब तक  

   दिन     कलेक्शन
  पहला दिन   30.6 करोड़
  दूसरा दिन   33.36 करोड़
  तीसरा दिन   23.02 करोड़
  चौथा दिन   11.74 करोड़
  पांचवां दिन    7.02 करोड़
  छठा दिन    4.56 करोड़
  सातवां दिन    5.24 करोड़
 आठवां दिन    7.02 करोड़
 नौवां दिन    2 करोड़
    कुल   123 करोड़

इस तरह से अब तक बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर की कमाई का सिलसिला चला है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *